बदायूं। ब्लॉक उसावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबई भटपुरा स्थित पंचायत घर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान/प्रशासक सतीश चंद ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।
तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और गांव के विकास में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर हरिओम शाक्य, इस्लाम, अनेकपाल, सौरव सिंह, पंचायत सहायक सौरव कुमार, राजेश कुमार, यशपाल , गंगा राम, डोरी लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

