सरस्वती ज्ञान मंदिर परसिया में छात्र एवं छात्राओं ने गुरुजनों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली विधान सभा क्षेत्र के विकास खण्ड आसफपुर के ग्राम पंचायत परसिया में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल परसिया में छात्र एवं छात्राओं ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश के वीर जवानों को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही साथ हमारे देश में वीर जवानों को जन्म देने वाले माता पिता को जिन्होंने अपने पुत्रों को देश रक्षा करने हेतु बॉडर पर भेजा और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए सभी माता पिता को नमन किया इस मौके परसंभागीय प्रबंधक सतीश सिंह ने गुलाब महत्वबताते हुए सभी को संबोधित कियाऔर देश के वीर जवानों के नाम पौधे लगाए प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सभी छात्र एवं छात्राओं को देश हित में कार्य करने और देश की रक्षा करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया वही क्षेत्रीय निरीक्षक अल्का ने कहा हम सभी एक पौधा मां के नाम लगाते ही हैं साथ ही साथ एक पौधा अपने देश के अमर शहीदों के व उनके माता पिता के नाम पर भी लगाए जिस से हमारे देश के वीर जवानों मान भी बढ़ेगा पर्यावरण भी शुद्ध होगा इस मौके पर रवि प्रताप सिंह किशनवीर आयुषी ज्योति पाल के साथ साथ सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहा

