स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर सूर वीरों को याद किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा , प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , पूर्व इंजिनियर निखिलेश कुमार पाठक , प्रधान लिपिक सुमति पाठक व विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी पूज्य त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए ।
इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह ने सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया ।इसके साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी , विकास खंड कार्यालय पर पी आर डी जवान ऋषिपाल सिंह , राजा राम , सुभाष चंद्र मौर्य , ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण , ग्राम पंचायत अधिकारी विनेश कुमार , विनीत कुमार , गजेन्द्र पाल सिंह , धर्मवीर भारती , पूर्व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य , विकास दीप शर्मा आदि मौजूद रहे ।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज शर्मा , समद अली ने ध्वजारोहण किया । स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा में ध्वजारोहण किया गया ।
इसी क्रम में क्षेत्रीय गांव दबथरा स्थित संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वाति अग्रवाल , दिवाशंकर यादव , संजय यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
इसके अलावा संविलियन विद्यालय कोरेरा , प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीकरी , सिद्ध बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया , नरौरी नरौरा , प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर ,ठिरिया , प्राथमिक विद्यालय आसफपुर में प्रधानाध्यक विजय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया द्वंद्पुर , मानपुर , पहाड़पुर, डगरी , कुआं डंडा आदि ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।

