सहसवान (बदायूं)
Trending
मिट्टी लदी ट्रेक्टर ट्राली ने टेंपो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायल तीन बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
सहसवान: बुधवार को मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात बच्चे घायल हो गए। घायलों में सरनाम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री भगवती, 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर, हरविलास की 11 वर्षीय पुत्री रजनी, 13 वर्षीय पुत्र किशन, प्रताप सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रंजना, बदन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री प्रीती, 14 वर्षीय राम गोपाल पुत्र रामपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रीती, भगवती और रंजना की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
