बीडीओ सतीश कुमार ने खुद खाई आयरन की गोली, फिर हरदत्तपुर स्कूल के बच्चों को नींबू पानी संग कराया सेवन
सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं शासन की प्राथमिकता में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट्री दी जाती रहती हैं। इस क्रम में खण्ड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर पहुँचे वहांँ उन्होंने बच्चों को आयरन की गोलियाँ खिलाईं दवा-गोली लेने से अक्सर बच्चों में डर लगता है उसे दूर करने के लिए बीडीओ ने प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद और पूरे स्टाफ के साथ पहले खुद आयरन की गोली खाई। इसके बाद सभी बच्चों को नींबू पानी के साथ इस दवा का सेवन कराया अधिकारी और अपने गुरुजनों को दवा खाते देख कर बच्चों के मन से डर व झिझक दूर हुई फिर उन्होंने भी उत्साह के साथ गोलियाँ खाईं आयरन की गोली का स्वाद बेहतर करने और शरीर में इसके बेहतर अवशोषण (Absorption) के लिए दवा को नींबू-पानी के साथ खाने के निर्देश थे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। शासन की मंशा के अनुरूप हर बच्चे को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने बीडीओ की इस व्यावहारिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का एक सकारात्मक संदेश गया है इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में शिक्षक व स्टाफ सदस्य दिनेश कुमार, मीनू यादव, रामकुमार, राजेंद्र कुमार गुलाटी का विशेष योगदान रहा स्कूल स्टाफ की इस सक्रियता और नींबू पानी की सुंदर व्यवस्था की बीडीओ सतीश कुमार ने खुले मन से प्रशंसा की।



