बदायूंबिसौली
Trending

अफ़ज़ाल फारूक़ी बने समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) के ज़िला उपाध्यक्ष l

समर्थकों में खुशी की लहर, बधाइयों का सिलसिला जारी

 

बिसौली। समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) में संगठनात्मक जिम्मेदारी बढ़ाते हुए अफ़ज़ाल फारूक़ी को ज़िला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और अफ़ज़ाल फारूक़ी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी।

अफ़ज़ाल फारूक़ी ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!