सैदपुर
Trending

कबाड़ा बीनने गया युवक 11 केवी की हाईटेंसन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज।सैदपुर पीजी डिग्री कॉलेज के पास नगर पंचायत सैदपुर के एमआरएफ सेंटर पर रविवार सुबह कबाड़ बीनने गया 18 वर्षीय युवक की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के लोकेन्द्र सराय निवासी हबीब का 18 वर्षीय पुत्र नदीम प्लास्टिक का कचरा और कबाड़ बीनकर पैसे कमाता था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह एमआरएफ सेंटर पर कूड़े के ऊंचे ढेर पर चढ़कर कबाड़ बीन रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद राहगीरों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सलमान ने उसकी पहचान नदीम के रूप में की। बताया गया कि घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अपने पैतृक गांव संभल ले गए।
हादसे के बाद एमआरएफ सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था और कूड़े के ऊंचे ढेर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!