गुन्नौर (संभल)
Trending

गुन्नौर पुलिस ने आतिशबाजी के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार 

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला थाना गुन्नौर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जगदीश पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बैरपुर महाराजी थाना जुनावई को बबराला से आतिशबाजी/विस्फोटक सामग्री बिना लाइसेस के खरीदकर दिवाली पर बेचने के उद्देश्य व भण्डारण करने के लिए टेम्पो में रखकर ले जा रहा था।जिसे उ0नि0 योगेश कुमार मय हमराह कांस्टेबल कुनाल,अरुण कुमार द्वारा मय आतिशबाजी/विस्फोटक सामान के गिरफ्तार किया गया। आतिशबाजी /विस्फोटक सामान जिसमें 1000 देशी पटाखा के 20 पैकेट, 250 बिजली क्रेकर 05 पैकेट में, 20 सूतली बम 02 पैकेट में, 200 पैकेट फुलझडी 20 बड़े पैकेट में, 40 ग्राउन्ड चक्र 04 पैकेट में, 10 फ्लोवर बाम्ब 02 पैकेट में, 20 बुलेट बाम्ब 02 पैकेट में, 30 मिनी बुलेट बाम्ब 03 पैकेट में, 10 बाम्ब सीतागीता 02 पैकेट में, 50 चोरसा चटाई पटाखा 01 पैकेट में, 250 लैपर्ड किंग ओरिजनल 25 पैकेट में, 34 प्लास्टिक की पिस्टल बरामद हुई।

गुन्नौर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-255/2025 धारा 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम-1884 व धारा 125 बीएनएस में पंजीकृत किया गया व अभियुक्त जगदीश पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बैरपुर महाराजी थाना जुनावई जनपद सम्भल को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

अनिरुद्ध भारद्वाज, बबराला सम्भल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!