आसफपुर (बदायूं)
Trending

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन: भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के समर्थन में शिक्षकों से जनसंपर्क

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली- आज बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली,गोस मोहम्मद इंटर कालेज दूनपुर गणेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछी केएम इंटर कालेज इस्लामनगर आदि में शिक्षकों से मुलाकात कर डॉ. ढिल्लो जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

शिक्षकों को भाजपा सरकार की शिक्षा नीति, शिक्षकों के हितों के लिए किये गये कार्यों और शिक्षक समुदाय के सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने समर्थन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,महावीर प्रसाद,गणेश गोयल,राजीव शर्मा,अतुल गुप्ता अखिलेश पाठक,मनोज गंगवार आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!