दातागंज (बदायूं)
Trending

उसावां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

उसावां (बदायूं)। उसावां-अकबरपुर रोड पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरेराम गुप्ता के गोदाम की छत पर छिड़काव का काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर प्रमोद सागर की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक प्रमोद सागर उसावां के निवासी थे। बताया जा रहा है कि गोदाम की छत पर काम करते समय उनका हाथ या काम में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उनकी जान चली गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मजदूर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!