आसफपुर (बदायूं)
Trending
एम एल सी चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – एम एल सी चुनाव को मतदान हेतु बिसौली उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा ।
विकास खंड कार्यालय परिसर में मतदान स्थल 27 व मतदान क्षेत्र 35 पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर लगभग 146 मतदाता सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी लटूर सिंह ,ए डी ओ जितेंद्र सिंह व संबंधित लेखपाल राहुल सिंह सहित पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

