बिसौली
Trending
बिसौली के अजनावर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, दो साल पहले भाई की भी हो चुकी है मौत
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक उमंग पुत्र रामवीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अजनावर गांव निवासी उमंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक उमंग के भाई की भी करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब उमंग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार में दो वर्ष के अंतराल में दो भाइयों की मौत होने से परिजनों पर दुखों का गहरा असर पड़ा है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


