बदायूं
Trending

बदायूं में कांग्रेसियों ने महापुरुषों को अर्पित की पुष्पांजलि

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि लौह पुरुष भारत सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि आज ही के दिन 31 अक्टूबर को हमारी प्रियदर्शिनी

इंदिरा की हत्या हुई थी जबकि खुफिया अधिकारियों ने उनको बताया था कि आप विशेष जाति के अंगरक्षक मत रखिए परंतु उन्होंने कहा इससे संदेश गलत जाएगा और उन्होंने अपने किसी अंगरक्षक को नहीं बदला और उन्ही जाति विशेष अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या की गई परंतु उन्होंने यह बता दिया कि देश बड़ा है देश की एकता और अखंडता बड़ी है प्रधानमंत्री का पद बड़ा नहीं है उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने गृह मंत्री होते हुए जो भारत देश छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था उसको मिलाकर उन्होंने बहुत सख्ती और नरमी अपनाते हुए भारत अखंड का स्वरूप हिंदुस्तान दिया और उन्होंने उस समय कठोर निर्णय लेते हुए आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया निश्चित रूप से वह लौह पुरुष थे और जो निर्णय लेते थे उसे पर अंत तक कायम रहते थे।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने आचार्य नरेंद्र देव का स्मरण करते हुए कहा आचार्य नरेंद्र देव बहुत बड़े शिक्षाविद और समाज सुधारक रहे उन्होंने समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान की।

पुष्पांजलि सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता नदीम , शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती आसमां वी ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां ने भी संबोधित किया।

सभा के बाद कांग्रेसियों ने महापुरुषों की स्मृति में जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर , पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, रियासत खान ,प्रवेश कुमार महेंद्र पाल ,नरेंद्र सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!