दातागंज में विशाल दंगल प्रतियोगिता का विधायक बब्बू भैया ने किया शुभारंभ, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज। नगर दातागंज में श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
दंगल में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को विधायक राजीव कुमार सिंह ने आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक बब्बू भैया ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवशाली खेल परंपरा है। ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


