डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में गन्ना पिराई सत्र 2026 – 2027 का हवन, पूजन कर मिल का शुभारंभ किया गया!
सम्भल से लल्ला सलमानी की की रिपोर्ट

रजपुरा (सम्भल) रजपुरा डी एस एम शुगर मिल का आज 4/11/2026 दिन बुधवार को 10 बजे विधिवत हवन, पूजन अर्चना कर पेराई प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि यूनिट हेड उपेंद्र कुमार तोमर थे तथा पंडित शिव भक्त शर्मा और पंडित देवेंद्र पाठक ने हवन,पूजा कराई, एम डी ईशान गोयल तथा सी ओ अक्षत कपूर और मानव संसाधन कॉर्पोरेट सुधीर कुमार, आई टी से अरुण कुमार तथा क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, रजपुरा थाना प्रभारी संदीप कुमार चौधरी, भू शंकर, चेयरमैन गन्ना समिति इकबाल सिंह, संतोष कुमार, अवतार सिंह, संजीव कुमार, अमित अग्रवाल, गौरव कौशिक, सुधीर त्यागी, ऋतुराज सिंह, देवेंद्र मालिक अंचल बिंदल, मनोज कुमार, अमित कुमार,उमेश चन्द शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा गवाॅं, विजय सिंह, आशीष बाजपाई, राजेश कश्यप, इत्यादि उपस्थित थे।




