
सम्भल नगर के मदरसा वहीदुल मदारिस, झझरान, सराय तरीन मेंआज तीन छात्रों के कुरआन शरीफ का हिफ्ज़ मुकम्मल करने की खुशी में एक भव्य एवं पुरवकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मुबारक मौके पर उलमा-ए-किराम, मदरसे के असातिज़ा -ए-किराम, कमेटी के जिम्मेदारान, छात्र एवं दूर-दराज से तशरीफ लाए हुए अनेक खुसूशी मेहमान तथा मौहल्ले के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने हिफ्ज़ ( हाफिज) मुकम्मल करने वाले छात्रों को दिली मुबारकबाद पेश की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल गफूर साहब सम्भली ने अपने खिताब में कुरआन -ए-करीम की अहमियत, अजमत और फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कुरआन -ए-करीम अल्लाह तआला की आखिरी किताब है, जिसमें पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का रास्ता बताया गया है। कुरआन पढ़ना, उसे याद करना और उसकी तालीमात पर अमल करना बहुत बड़ी नेमत और खुश किस्मती की बात है।उन्होंने कहा कि हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल कर लेना ही काफी नहीं, बल्कि उसे हमेशा दोहराते रहना, उसकी हिफाजत करना और उसकी तालीमात को अपनी जिंदगी में उतारना भी बेहद जरूरी है। कुरआन-ए-करीम इंसान की जिंदगी को संवारने और उसे सही रास्ते पर चलाने वाली मुकद्दस किताब है।मुफ्ती साहब ने हिफ्ज़ मुकम्मल करने वाले तीनों छात्रों को मुबारकबाद देते हुए उनके माता-पिता और असातिज़ा-ए-किराम की मेहनत, लगन और कुर्बानियों को सराहा। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का हाफिज़ -ए-कुरआन बनना उसके माता-पिता के लिए बहुत बड़े फख्र और खुशी की बात है। इसमें वालिदैन की दुआओं, उनकी मेहनत और उस्तादों की लगातार कोशिशों का अहम किरदार होता है।हिफ्ज़ मुकम्मल करने वाले छात्रों के इस मुबारक मौके पर जिन तीन छात्रों ने कुरआन-ए-करीम का हिफ्ज़ मुकम्मल किया, उनके नाम इस प्रकार हैं:-
1. मोहम्मद साद पुत्र मोहम्मद नईम निवासी मोहल्ला झझरान सराय तरीन (सम्भल)
2. मोहम्मद शादमान पुत्र मोहम्मद कामिल निवासी मोहल्ला झझरान सराय तरीन (सम्भल)
3. उबैदुर्रहमान पुत्र मोहम्मद अनीस। निवासी मोहल्ला झझरान सराय तरीन (सम्भल) तीनों छात्रों की इस शानदार कामयाबी पर उनके माता पिता, परिवार के लोगों और मदरसे के शिक्षकों को भी मुबारकबाद पेश की गई।मदरसे के असातिज़ा-ए-किराम की मेहनत को सराहा गया।इस मुकद्दस सफर में मदरसे के असातिज़ा -ए-किराम की मेहनत और रहनुमाई भी काबिल-ए-तारीफ रही। इस सिलसिले में मौलाना अब्दुल सुबहान साहब, कारी मोहम्मद एहसान साहब, कारी शादाब साहब, मास्टर अब्दुल राजिक साहब और मास्टर फरहान साहब समेत मदरसे के तमाम शिक्षकों की खिदमात को सराहा गया।कमेटी के जिम्मेदारान की रही अहम भूमिका, कार्यक्रम को कामयाब बनाने में मदरसे की कमेटी के जिम्मेदारान की भी अहम भूमिका रही। इस मौके पर जनाब हाफिज उसमान साहब (मोहतमिम), जनाब हाजी असलम साहब (सदर), जनाब हाफिज जुबेर साहब, जनाब मोहम्मद नईम साहब, जनाब हाजी उवैस साहब, जनाब हाजी शाइम साहब और जनाब हाजी सलीम साहब सहित कमेटी के अन्य जिम्मेदारान मौजूद रहे।इसके अलावा दूर दराज के इलाकों से बड़ी तादाद में मेहमानों ने शिरकत की। मोहल्ले के भी बहुत से हजरात ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस मुबारक मौके की रौनक बढ़ाई और हाफिज़ बनने वाले छात्रों की हौसला-अफजाई की।मदरसा वहीदुल मदारिस, झझरान में दीनी तालीम के साथ-साथ बच्चों की तरबियत और कुरआन -ए-करीम की तालीम पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस तरह के मुबारक कार्यक्रम न केवल हिफ्ज़ मुकम्मल करने वाले छात्रों की हौसला-अफजाई का जरिया बनते हैं, बल्कि दूसरे बच्चों में भी कुरआन-ए-करीम सीखने और हाफिज़ बनने का जज्बा पैदा करते हैं।
आखिर में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दुआ की गई कि अल्लाह तआला तीनों छात्रों को कुरआन -ए-करीम का सच्चा खिदमतगार बनाए, उन्हें जिंदगी भर कुरआन याद रखने और उसकी तालीमात पर अमल करने की तौफीक अता फरमाए। उनके माता-पिता, असातिज़ा-ए-किराम और मदरसे के तमाम जिम्मेदारान की मेहनत को अपनी बारगाह में कुबूल फरमाए तथा मदरसा वहीदुल मदारिस को दिन-दोगुनी रात-चौगुनी तरक्की अता फरमाए। आमीन।



