दातागंज (बदायूं)
Trending
पचास हजार का इनामिया वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

पचास हजार का इनामिया वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
दातागंज – बीते 7नवम्बर को कस्बा दातागंज में मेले के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या व एक व्यक्ति को घायल करने के संबंध में थाना दातागंज पर पंजीकृत अभियोग में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त मौ0 वारिश पुत्र रहीश अहमद निवासी फरीदपुर, जनपद बरेली को थाना अलापुर पुलिस द्वारा *आज दिनांक 12.11.2026 को समय 05.00 बजे मोहम्मदगंज की पुलिया के पास ककराला रोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में अवैध तंमचा व जिन्दा/खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी तथा एक आरक्षी भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है।
