बबराला /सम्भल
Trending

यारा फर्टिलाइजर में तेंदुए से मचा हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, कर्मचारियों को आवासों में रहने की हिदायत,  पिंजरा लगाकर पकड़ने के प्रयास जारी

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

यारा फर्टिलाइजर में तेंदुए से मचा हड़कंप, डीएवी स्कूल की छुट्टी

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, कर्मचारियों को आवासों में रहने की हिदायत,

 

पिंजरा लगाकर पकड़ने के प्रयास जारी

 

बबराला नगर के यारा फर्टिलाइजर परिसर में तेंदुए के आने से दहशत का माहौल बन गया। परिसर के अंदर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। कैमरे में तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और यारा फर्टिलाइजर्स में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्कूल की छुट्टी कर दी।

वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि स्कूल परिसर के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया।टीम उसकी तलाश में लगी है।उसकी घेराबंदी की गयी है।उसके परिसर के अंदर मौजूद होने की आशंका है।मामले को गंभीरता से लेते हुए परिसर में रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर यारा फर्टिलाइजर में काम करने वाले करीब तीन दर्जन वर्करों को अंदर काम करने से रोक दिया गया। वहीं परिसर के अंदर रहने वाले वर्करों और कर्मचारियों को अपने-अपने आवासों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है।

वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।तेंदुए की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए परिसर में सतर्कता बरती जा रही है।

यारा फर्टिलाइजर के प्रशासनिक अधिकारी बिपिन यादव ने बताया कि वन विभाग कर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं।हम भी उनके साथ अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ रहे।उसकी परिसर में घेराबंदी की जा रही है।हमने सभी को परिसर में सतर्क रहने की हिदायत दी है।

डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने बताया कि आज स्कूल में चिल्ड्रन डे का कार्यक्रम था लेकिन तेंदुए के सीसीटीवी में सुबह दिखाई देने से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी कर दी गयी।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!