बदायूं
Trending

शीत ऋतु के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ : शीत ऋतु के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनो पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिससे कोहरे एवं कम दृश्यता के दौरान वाहन आसानी से दिखाई दे सकें तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

 

बदायूँ पुलिस द्वारा जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों पर वैध नम्बर प्लेट लगाएं तथा सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का अनुपालन करें।

यातायात पुलिस द्वारा जनहित में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!