बदायूं
Trending

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक रहे उपस्थित

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूँ – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद बदायूं में दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जिस स्थान पर जहां भी कार्य कर रहा है मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें, तो संपूर्ण भारत का नहीं ब्रह्मांड का विकास होगा,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत आवश्यक है।

उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती नूतन सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, आर.टी.एम. फॉर सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की प्रबंधक रिदा खान, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद बदायूं के अध्यक्ष श्री शिवस्वरूप गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जवाहर रस्तोगी, जिला संयोजक श्री अरविंद पाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी श्री संतोष कुमार शर्मा, बस यूनियन के अध्यक्ष ओंकार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया के साथ-साथ यातायात पुलिस के कार्मिक, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ एन.सी.सी. के कैडेट उपस्थित रहे

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को मुख्य अतिथि सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!