रिदा खान और शैलेश पाठक ने लिया सुरक्षित बदायूं बनाने का संकल्प, जल्द होगा बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम
साहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

संवाददाता काशिफ अली खान
बदायूं, 17 नवंबर 2026 यातायात माह नवंबर के अंतर्गत आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस एवं कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना के सहयोग से आज बहेड़ी तिराहा, बदायूं में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना
कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश पाठक एवं डायरेक्टर रिदा खान ने बदायूं को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शैलेश पाठक ने कहा कि बदायूं को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द से जल्द बड़े स्तर पर एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा डायरेक्टर रिदा खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि बदायूं में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाकर रहेंगे। हर जीवन अनमोल है और हर परिवार की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा एवं शिवानी गौतम की सहभागिता रही। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया।
इस अभियान में कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना का विशेष सहयोग रहा। कोरल मोटर्स की ओर से पूर्व में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले शैलेन्द्र चेतल (जी एम सेल) एवं प्रणव अग्रवाल (ब्रांच हेड) का भी संस्था ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम से डॉ. लुबना रहमान, मुशीर अली, एडवोकेट अज़हरुद्दीन, अबीर खान, आज़म हुसैन, जुगनू, गुड्डा पहलवान, अंश पटेल एवं ज़ीशान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
अभियान का संकल्प:
“न कोई लापरवाही, न कोई समझौता,
दुर्घटना मुक्त बदायूं ही हमारा लक्ष्य होगा।”


