संभल
Trending

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर पत्रकारों को शील्ड सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया,,,निस्वार्थ पत्रकारिता है राष्ट्र का गौरव – डॉ. चंद्र मोहन! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला के नगर सम्भल में आज इतिहास संकलन समिति एवं हिंदू जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में 95 पत्रकारों को।सम्मानित किया गया।गॉड लवर्स पॉइंट में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों ने महर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गायन हुआ। तत्पश्चात विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों से जुड़े पत्रकारों, मीडिया कर्मियों को शील्ड देकर, माल्यार्पण कर सम्मान-पत्र के साथ उनके कार्य, सेवा, संकल्प और उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमंग अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि निस्वार्थ पत्रकारिता राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने वर्तमान समय में पत्रकारिता के कार्य को जटिल बताया। परंतु साहसी, परिश्रमी और सेवा कार्य में लगे व्यक्ति जटिलता और समस्याओं से मुकाबला करके ही अपना यथोचित स्थान बनाते हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि पत्रकारों का जीवन राष्ट्रहित समर्पित रहता है। उन्होंने पत्रकारों को प्रमाणिकता के साथ कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र की उच्च स्तरीय सेवा करने की प्रेरणा दी।जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि जब कहीं बाढ़, तूफान, भूकंप, युद्ध की भयंकर स्थिति आती है तो सभी लोग उस जगह से भागते हैं, पलायन करते हैं, परंतु एक पत्रकार ही ऐसा है जो उस दुर्गम और कठिन स्थिति में उस स्थान की ओर दौड़ता है। ऐसे साहसी, कर्तव्यनिष्ठ, राष्ट्रसेवी पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित करके हिंदू जागृति मंच और इतिहास संकलन समिति ने मिसाल कायम की है। मैं आयोजक संस्थाओं की पूनीत भावना को नमन करता हूं।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जागृत और पुनर्जीवित करने वाली संस्था हिंदू जागृति मंच ने ऐसे ही समाज, राष्ट्र और धर्म को समर्पित कार्य करते हुए सर्वमान्य संस्था के रूप में स्थापित किया है। पत्रकारों का सम्मान करना भी संपूर्ण समाज को प्रेरणा देने के समान है कि पत्रकारों का स्वागत-सम्मान हर परिस्थिति में होना ही चाहिए।इतिहास संकलन समिति के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी ने इतिहास संकलन समिति द्वारा संभल जनपद में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन के लिए समिति की संवेदनशीलता, तत्परता, निष्ठा और सामाजिक सहयोग बताकर इतिहास संकलन समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।डॉ. विशाल चौहान, पंकज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य राहुल कुमार, कार्यक्रम संयोजक उमंग अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, नीरू चाहल, श्रेय अग्रवाल, अरविंद शंकर शुक्ला, उमेश श्रीमाली, मुकेश सैनी, दुर्वेश सैनी, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, रनवीर सिंह यादव आदि ने पत्रकारों के सम्मान में तथा आयोजक संस्थाओं के कार्य, सेवाओं और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।मंचासीन अतिथियों ने टीवी चैनलों और समाचार पत्रों से जुड़े 95 मीडिया कर्मियों को शील्ड देकर, माल्यार्पण कर और सम्मान-पत्र भेंट कर करतल ध्वनि एवं पुष्प वर्षा के साथ भाव भरा स्वागत-अभिनंदन किया।समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन इतिहास संकलन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता एवं विकास कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!