प्रशासक पति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली,मौत 9 साल पहले हुई थी शादी,
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात ग्राम प्रशासक पति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए। पुष्पेंद्र उर्फ चिंटू यादव को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर सीओ गुन्नौर व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। गुन्नौर कोतवाली के गांव अब्दुल हई (तरफरी) के प्रधान पति पुष्पेन्द्र उर्फ चिंटू यादव ने बीती रात कमरे में जाकर खुद को लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।
परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र रात करीब 9:20 बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद वह कमरे में चले गए। उनकी पत्नी रूबी उस समय रसोई में थीं। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो पुष्पेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनके कान के पास लगी थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।रात करीब दस बजे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी रूबी गांव की ग्राम प्रशासक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति रात करीब 9:20 बजे घर आए थे और उनके सामने ही कमरे में गए थे। वह रसोई में थीं, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो पति खून से लथपथ पड़े थे। बताया गया कि पुष्पेंद्र की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।
सूचना मिलने पर सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा और गुन्नौर कोतवाल संजय कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि गांव अब्दुल हई(तरफरी )निवासी पुष्पेंद्र उर्फ चिंटू यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




