फैजगंज बैहटा
Trending

फैजगंज बैहटा : एक ही रात में एक ही गांव से पांच घरों में हुई चोरी

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

ओरछी: थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांवों में इन दिनों अज्ञात चोरों का आतंक बना हुआ है घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं थाना पुलिस देखतीं रहे जाती है दिन चार दिनों में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा चोरी हो चुकी है थाना पुलिस शिकायत पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लेती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। आखिरकार अज्ञात चोर आसानी से आभूषण नगदी लेकर फरार हो जाते हैं।

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दासपुर में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने उठकर देखा तो उनके मकान के ताले टूटे हुए अंदर से आभूषण नगदी बर्तन सहित गायब मिले धीरे-धीरे पूरे गांव में अज्ञात चोरों का तांडव पता पड़ा तो पांच मकान से चोरी हो चुकी थी ग्रामीणों ने पीआरबी को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल शुरू की। महेश चंद्र पुत्र नैनसुख रवि पुत्र रघुवीर का मकान वीरेश पुत्र सरनाम के मकान के पास स्थित है महेश ने बताया उनके घर में 11 दिसंबर की बेटी की शादी है दो जोड़ी कुंडल, पाजेब, धेवते के कुछ आभूषण, ओर दो लाख 85, हजार रुपए चुरा ले गए पड़ोस में वीरेश पुत्र सरनाम के सोने के कुंडल, चांदी की कोंडानी, रेशम पत्ती, खंडुआ, दो जोड़ी पायल,तीस हजार रुपए नगदी चुरा ले गए रवि पुत्र रघुवीर के मकान से अज्ञात चोर सामान चुरा ले गए इन तीनों ने शिकायती पत्र देकर प्राथमिक की दर्ज कराई। वही प्रताप ने बताया मेरे भाई का मकान बंद रहता है भाई की मौत के बाद उनके बेटा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं सूचना दे दी है। रूप किशोर पुत्र नेत्रपाल, ने बताया रात्रि में किसी समय ताला तोड़कर अज्ञात चोर कमरे में घुस गए सामान चुरा ले गए और पांच हजार रुपए चुरा ले गए। एक ही रात में इतनी बड़ी वारदात होने से दहशत का माहौल बना हुआ है घरों को निशाना बनाते हुए एक ही गांव से लाखों रुपए का माल चुरा ले गए अज्ञात चोर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!