रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्त
बदायूं जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी-बिसौली मार्ग पर शुक्रवार को 11 बजे करीब गांव भटपुरा के पास एक सड़क हादसा हो गया। चंदौसी की ओर से बिसौली आ रही रोडवेज बस ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा भी चंदौसी की ओर से बिसौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में दो युवक सवार थे, जिनमें घायल युवक गुलाम नबी निवासी मुड़िया धुरेकी गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि दूसरा चोटिल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिसौली पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

