बिसौली
Trending

बिसौली पुलिस ने जंगल में मिले 80 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल परिजनों से मिलाया, सोशल मीडिया बना मददगार

 

बिसौली थाना बिसौली पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक भटके हुए मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को सकुशल उनके परिवार से मिला दिया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

जंगल में मिले थे बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 की रात डायल 112 के माध्यम से बिसौली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अम्बियापुर के जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की, तो वह केवल अपना नाम मदनलाल (उम्र करीब 80 वर्ष) ही बता सके। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अपने घर का पता बताने में असमर्थ थे।
सोशल मीडिया ने निभाई अहम भूमिका
थाना बिसौली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बुजुर्ग की फोटो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर प्रसारित किया। यह प्रयास रंग लाया और कश्बा बिसौली के बुद्धबाजार रोड (गुलाब बाग, वार्ड नंबर 07) निवासी उनके बेटे विनीत तक पिता की सूचना पहुंच गई।

बरेली से लापता हुए थे मदनलाल
थाने पहुंचे बेटे विनीत ने बताया कि उनके पिता 22 मई 2026 को बरेली स्थित अपने दूसरे बेटे के घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पिता के बिसौली थाने में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बुजुर्ग मदनलाल को उनके बेटे के सुपुर्द कर दिया। पिता को सही-सलामत पाकर परिजनों ने बिसौली पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!