फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – औरछी चौराहे पर फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप।
शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान आग की चपेट में आकर जलकर पूरी तरह राख हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही गोदाम में रखा अधिकांश सामान आग में जलकर राख हो चुका था।
आग की भयावहता को देखते हुए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर स्थिति पर नजर बनाए रखी।
♦बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के औरछी चौराहे की घटना।


