बबराला /सम्भल
Trending
बबराला में महिला मोर्चा की हुई बैठक,,पात्र महिला का नाम हो सूची में शामिल-उषा ठाकुर
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला – मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री भाजपा नेता ऊषा ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उसके बाद बूथों पर मीटिंग की।
पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करें।जिससे पार्टी को मजबूती मिले।बूथ मजबूत करना संगठन के लिए जरूरी है। इससे ही पार्टी विजय प्राप्त करती है।भाजपा कार्यकर्ता मतदाता सूची में प्रत्येक महिला का नाम दर्ज करने में सक्रियता से जुट जाए। जिससे कोई भी पात्र महिला सूची में नाम से वंचित न रहे।इस दौरान महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम शर्मा,मंडल अध्यक्ष सिंपल सिंह, किरन शर्मा, सोनम माथुर, आरोही कुशवाहा, वर्षा सागर आदि उपस्थित रहीं।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट



