गुन्नौर अस्पताल का निदेशक ने किया निरीक्षण,, जगन्नाथपुर व सेंजना मुस्लिम का भी किया दौरा
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला यूपीटीएसयू की निदेशक डॉ. रेणु श्रीवास्तव ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाएं देखीं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई, ऑपरेशन थिएटर, मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल इकाई और लेबर रूम का दौरा किया। उन्होंने वहां उपलब्ध संसाधनों, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और कामकाज की जानकारी ली।
डॉ. श्रीवास्तव ने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की और उनके ज्ञान व कामकाज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी।
इसके बाद उन्होंने जगन्नाथपुर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैंजना मुस्लिम का निरीक्षण किया। उन्होंने तय मानकों के अनुसार काम करने और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने को कहा। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर, डॉ. चिराग, डीएससीएच कय्यूम, बीपीएम आशीष गुप्ता व स्टाफ मौजूद रहा।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




