बिसौली
Trending

संविधान दिवस पर बिसौली विधायक ने ग्राम भुसाया में अंबेडकर पार्क का किया शिलान्यास

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली। संविधान दिवस के विशेष अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुसाया में अंबेडकर पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह विकास कार्य उत्तर प्रदेश सरकार की ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत कराया जा रहा है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार और संविधान के मूल्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि इस पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से ग्रामीणों को एक स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थल प्राप्त होगा।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत, प्रभाकर शर्मा ‘लिट्टे’, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, पूर्व मंडल अध्यक्ष निगमेस्वर मिश्रा व रामवीर शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. वीरभान सिंह व शिव ओम शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री राधेश्याम सागर, मंडल उपाध्यक्ष अजीत कुमार, राजवीर यादव व विपिन कुमार सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, मंत्री धर्मेंद्र शर्मा व मनोज कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनु ठाकुर, शक्ति केंद्र संयोजक रवि पाठक, विमल कुमार ब्रजेश, अनूप पाराशरी, दीनदयाल, गजेन्द्र सिंह, डीलर सुनील सिंह, बूथ अध्यक्ष सुनील सिंह, महेश शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!