बदायूं

तेज गति से वाहन चलाने एवं क्षमता से अधिक माल ढोने पर परिवहन विभाग द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – रविवार को शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार हरिओम ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन /प्रवर्तन)बदायूं के द्वारा  जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मैं ओवर स्पीड वाहनों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन चलाने पर 40 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालान की कारवाही की गई, साथ ही 04 ओवरलोड वाहन थाना फैजगंज एवं उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज के साथ 14 खनन के ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की गई, जिनके द्वारा लगभग रुपए 4.5 लाख प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत ओवरलोड एवं ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी,जन सामान्य से अपील की जाती है कि वाहन निश्चित गति में ही चलाएं अधिक गति मै वाहन ना चलाएं, वाहन की क्षमता के अनुसार ही लोड भरे, अधिक भार भरकर वाहन न चलाएं,यातायात के नियमों का पालन करें, सुरक्षित यातायात मै सहयोग करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!