आज बिल्सी विधानसभा के गांव बांस बरौलिया में होगा बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक
बदायूं – गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्सी के अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कल हो रहे बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज बिल्सी विधानसभा के ग्राम बांस बरोलिया का दौरा किया।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी पश्चिमी जोन प्रदीप सरोहा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष , गंगाराम कठेरिया बहुजन समाज के लोगों से संवाद करने हेतु पधार रहे हैं एवं संगठन समीक्षा भी करेंगे।
बिल्सी विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बहुजन समाज के लोगों से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, कार्यक्रम के आयोजक हरिदर्शन सागर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बिल्सी के अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने अपराह्न 3:00 बजे गांव बांस बरौलिया पहुंचने का अनुरोध किया।


