बिसौली: नगर पालिका लिपिक यशोदा नंदन शाक्य को सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली- नगर पालिका परिषद में तैनात लिपिक यशोदा नंदन शाक्य के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिवार ने उन्हें फूलमालाओं और पटका पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं।
*चेयरमैन और सभासदों ने किया सम्मान*
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद चेयरमैन अबरार अहमद ने की। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि यशोदा नंदन शाक्य ने अपनी सेवा के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। उनका व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है।
इस अवसर पर सभी सम्मानित सभासदगण, पालिका कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने यशोदा नंदन शाक्य को फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
*”सेवा काल हमेशा याद रखा जाएगा”*
सभासदों ने कहा कि श्री शाक्य ने नगर पालिका में रहते हुए जनसेवा को सर्वोपरि रखा और हर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। उनकी कमी कार्यालय में हमेशा खलेगी।
विदाई के दौरान भावुक हुए यशोदा नंदन शाक्य ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका परिवार के साथ जो समय बिताया वह उनके जीवन की अनमोल धरोहर है। उन्होंने सभी का सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

