दातागंज (बदायूं)
Trending

सामाजिक संगोष्ठी में एकजुटता और क्षेत्र के विकास पर हुआ मंथन,, समाज की सहभागिता से बनेगा सशक्त दातागंज

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज, बदायूं |  दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन गुप्ता ने किया।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारा ही किसी भी क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विधायक ने कहा कि उनका साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।

विधायक ने कहा कि दातागंज के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है। समाज के सहयोग से दातागंज को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित विधानसभा बनाया जायेगा।

संगोष्ठी को ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समाज की एकजुटता और जनप्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में सर्व समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में भाजपा एवं विधायक (बब्बू भैया) के नेतृत्व में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के प्रति समर्थन का भरोसा व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह “‘पालू भैया”, चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, भाजपा आईटी जिला सह संयोजक देवेश तोमर, महेन्द्र सिंह (प्रधान, खरसाई), राधे गुर्जर (मंत्री महानगर बरेली, भाजपा), अग्रवीर गुर्जर (जिला पंचायत सदस्य), सुरेंद्र गुर्जर (भाजपा मंडल अध्यक्ष, समरेर), वीर सिंह (मंडल अध्यक्ष नगर), रनसिंह गुर्जर (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, दातागंज नगर), ओमपाल गुर्जर (मास्टर साहब), जसवीर गुर्जर (मास्टर साहब) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!