बदायूं
Trending

बदायूँ में यूपीआई (UPI) पर कर लगाए जाने की चर्चा के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं: शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक विशाल जन आक्रोश मार्च’ निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जन आक्रोश मार्च का नेतृत्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं मोरपाल प्रजापति ने किया जन आक्रोश मार्च से पहले परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर रहे गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच डिजिटल ट्रांजेक्शन (UPI) को लेकर किए जा रहे बदलावों और कथित कर के प्रस्ताव का विरोध करना था, जिसे पार्टी ने आम आदमी की जेब पर सीधा डाका करार दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह आक्रोश मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुजरा: जिसमें जिला कार्यालय, बदायूँ से निकलते ही परशुराम चौक पर पुलिस प्रशासन से झड़प हुई जिसमें प्रशासन ने कांग्रेसियों को आगे जाने नहीं दिया वही पर कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला जिसके उपरांत मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र कश्यप, गौरव राठौर ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का दावा करने वाली सरकार अब यूपीआई जैसे माध्यमों पर बोझ डालने की तैयारी कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मार्च के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वीरेश तोमर, महासचिव इखलास हुसैन ने कहा ने इसे “मोदी टैक्स” और डिजिटल भुगतान पर कर करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि इससे अंततः दुकानदारों के जरिए आम जनता और उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा। इस अवसर पर युवा नेता, पूर्व जिला प्रवक्ता अरबाज रजी ने कहा कि एक तरफ सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ यूपीआई पर कर का बोझ डालकर डिजिटल इंडिया की मूल भावना को आघात पहुंचा रही है। इस मौके पर मुख्यरूप से शहर उपाध्यक्ष अकिल अहमद, असद खान उर्फ टिंकू, ओमप्रकाश, शहर महासचिव आसमा, शराफत, सतीश, मुकेश, आदि कांग्रेसजन मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!