यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट (uif) ने किया निःशुल्क स्वास्थ्यसेवा शिविर का आयोजन।
शाहजहांपुर
बीते कल निगोही जिला शाहजहांपुर में यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के आह्वान पर एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
जिसके मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉक्टर मोहम्मद शाकिर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अफीफा रियाज MBBS MS DNB महिला डॉक्टर सदफ राजा BUMS ने महिला मरीजों को देखकर निशुल्क उपचार किया इसी के साथ सभी मरीजों को निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया मेडिकल कैंप में विशेष सहयोगियों के रूप में INDU SCAN के मैनेजर डॉक्टर सईद अहमद का विशेष सहयोग रहा मेडिकल कैंप के आयोजन करता यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट निगोही ब्लॉक अध्यक्ष रहीसुद्दीन इदरीसी ब्लाक महासचिव मोबीन अहमद तथा मोहम्मद फिरोज एवं उनकी पूरी ब्लॉक कमेटी की मुख्य भूमिका रही
मेडिकल कैंप के शुभ अवसर पर रहीसुद्दीन को ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोबीन अहमद इदरीसी को महासचिव मनोनीत कर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया,
ब्लॉक कमेटी के संरक्षक मोहम्मद सलीम इदरीसी ने बहुत ही बढ़-चढ़कर कैंप में आए सभी मरीजों का सहयोग किया
मेडिकल कैंप का संचालन कर रहे यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के जिला अध्यक्ष डा शाहिद अहमद इदरीसी ने मेडिकल कैंप की अध्यक्षता की और कैंप को सफल बनाने में सभी का सहयोग किया मेडिकल कैंप में लगभग 200 मरीजों को देखा गया कैंप में जिला महामंत्री सगीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष साबिर अली इदरीसी, जिला संयुक्त सचिव वाहिद अली इदरीसी, शमशाद हुसैन इदरीसी, सईद अहमद इदरीसी, हसरुद्दीन इद्रीसी, मोहम्मद याकूब अंसारी आदि मौजूद रहे


