कौशांबी
गैंगरेप का झूठा मुकदमा करने वाली हमराज़ो सहित गिरफ्तार।
कौशांबी
ज़िले से एक राहत भरी ख़बर आई है। जिसमें पुलिस की सक्रियता से निर्दोष लोगों की जिंदगी ज़िल्लत से बच गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दलित महिला हीरामनी सरोज ने जुबैर, पप्पू सहित 4 लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस जांच में पता चला– जुबैर की जिला पंचायत सदस्य शेर मोहम्मद से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश में शेर मोहम्मद ने महिला को 5 लाख रुपए और एक बिस्वा जमीन का लालच देकर जुबैर व उसके साथियों पर गैंगरेप का झूठा मुकदमा लिखवा दिया।अब शेर मोहम्मद, मुकदमा कराने वाली महिला हीरामनी सरोज, मोहम्मद हसन और अर्जुन गिरफ्तार हैं।
