विद्युत संविदा कर्मचारीयों ने हटाए गए कर्मचारियों की वापसी एवंअन्य समस्याओं को लेकर अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर की विरोध सभा
बदायूं – उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोगी निगम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ के कार्यक्षेत्र में मानक से कम कर्मचारियों को तैनात कर कार्य कराने, तैनात कर्मचारियों कि कुल संख्या के लगभग 40% भाग के बराबर कर्मचारियों की छटनी करने, पूर्व में हुए समझौते का पालन न करने, मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण न देने, 8 घंटे 26 दिन के स्थान पर 12 घंटे 30 दिन कार्य कराने,कार्य के दौरान बिजली कि चपेट में आने या खम्भे से निचे गिर कर घायल हुए कर्मचारियों का कैशलेस उपचार न कराने,उचित उपचार के अभाव में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों कि मृत्यु होने, दुर्घटना के शिकार कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय किए गए धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान न कराने,ई पी एफ घोटाले कि जांच न कराने,17 जनवरी 2025 को संगठन पदाधिकारियों व मध्यांचल प्रबंधन के बीच बनी सहमति के कार्यवृत्त में हेराफेरी करने के कारण मध्यांचल प्रबंधन का ध्यान बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं के तरफ आकृष्ट करने हेतु तथा 23 मई 2025 को संगठन पदाधिकारीयों व पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के बीच बैठक वार्ता के बाद मानक समिति की रिपोर्ट न देने व छंटनी को वापस लेने मीटर रीडरों को रुपए 16/बिल के हिसाब से वेतन का भुगतान करने को लेकर संगठन द्वारा ध्यानाकर्षण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 14 नबंबर 2025 को अधिक्षण अभियंता कार्यालय बदायूं पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सुरेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं व अधिक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं को दिया वहीं इस दौरान हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, राकेश कुमार सागर,धीरेन्द्र कुमार सिंह, जापान सिंह, विपिन कुमार राठौर, मुसब्बिर अली सिद्दकी, तारुद्दीन,रनपाल, रंजीत सिंह, जगतपाल, सुभाष बाबा,अमन पटेल,अरुण कुमार मिश्रा, रामसेवक आदि सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।




