सहसवान (बदायूं)

चिल्ड्रन डे पर बच्चों ने मचाई धूम।

बदायूं एस.के.एल.एम विद्यालय एवं आर.टी.एम सोसाइटी

एस.के.एल.एम विद्यालय में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और विद्यालय प्रबंधन द्वारा ससम्मान स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न फूड स्टॉल लगाए —
पंजाबी ढाबा, चाइनीज़ फूड, टी–पकौड़ी, गोलगप्पे एवं फ्रूट चाट स्टॉल —
जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। इसके साथ ही बच्चों ने कई खेलकूद गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसाइटी की टीम —
रिदा तनवीर (निदेशक), वैष्णवी पटेल, मुशीर अली, नीशू खान एवं लोकेश पटेल
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की ओर से प्रबंधक श्री पी.डी. सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी शर्मा एवं संपूर्ण विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आर.टी.एम. सोसाइटी ने विद्यालय के बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बताया कि संस्था निरंतर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित है।
— आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!