बदायूं
Trending

हुसैनी फाउंडेशन के ज़ेरे एहतिमाम कंबल वितरण आयोजन ।

सैदपुर ( बदायूं)

शीत लहर के चलते और अत्यधिक कोहरे में ठंड से ठेठुरते हुए विकलांग विधवाओं,बेसहारों और मुस्तहिक़ गरीबों को कम्बल तक्सीम किये गए।
सैदपुर बस्ती की हुसैनी फाउंडेशन के सदर व शहर काज़ी मुफ्ती सैय्यद मुहम्मद वाकिफ अली के जेरे सरपरस्ती आज शीत लहर और ठंड को देखते हुए मोहल्ला खेड़ा पर कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ।जिसमें जनाब अब्दुल मुस्तफा साहब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सैकड़ों लोगों को कम्बल दिए गए जिसमें नूर जहां,रजनी,गुड्डू सागर,शीतल,सुनीता,सुनील,शबनम,नाज़मा,रहमत
बग़ैरह के कम्बल मिलने के बाद चेहरे खुशी से खिल उठे। इस कार्यक्रम का संचालन सैय्यद आतिफ अली
साहिब ने किया, बस्ती के सम्मानित लोग उपस्थित रहे और ट्रस्ट के तमाम सदस्यों ने गरीब लोगों की खिदमत करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बस्ती में लोगों ने हुसैनी फाउंडेशन की इन सामाज सेवाओं की खूब सराहना की इस अवसर पर आरिफ अली, राजा सय्यद, इमरान अशरफी, सलाह अली, जमीलअली,जहीरुल हसन, निशात अहमद, जीशान सिद्दीकी, तकी अशरफी, फैय्याज अहमदआदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!