बदायूं
Trending

जिले से आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाएं बड़ी संख्या में बरेली मंडल मुख्यालय पहुंचीं।

बदायूं। जिले से आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाएं बड़ी संख्या में बरेली मंडल मुख्यालय पहुंचीं, जहां प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। जिला अध्यक्ष जोली वैश्य के नेतृत्व में आशा वर्कर्स का यह राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन धरना 15 दिसंबर से लगातार जारी है।
धरने पर मौजूद आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। आशाओं का आरोप है कि बार-बार ज्ञापन और प्रदर्शन के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
आशा वर्कर्स यूनियन ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी सभी लंबित मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका धरना और हड़ताल जारी रहेगी। धरने में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मानदेय, सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!