
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव नगला बसेला में फंदे से नीम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान पुरुषोत्तम 22 वर्ष पुत्र पान सिंह के रूप में हुई। परिजनों को आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को नीम के पेड़ से फंदे में लटका दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक का गांव के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लड़की कई बार घर भी आ चुकी थी। एक बार पंचायत द्वारा मामला निपटा लिया गया था। तब से पुरुषोत्तम अपने फूफा के घर रहा था। फूफा के अनुसार पुरुषोत्तम शाम को 6:00 बजे एक कॉल आने के बाद खाना खाकर घर से निकला था तब से वापस नहीं लौटा उसके फोन पर घंटी लगातार जाती रही लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही पुरुषोत्तम की गला दबाकर हत्या की गई बाद में नीम के पेड़ से फंदे पर शव को लटकाया गया। जिस से कि फांसी लगाना प्रतीत हो। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।




