
बीते दिन एम एल सी वागीश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाक़ात की। जहाँ उन्होंने जनपद के कई आवश्यक विकास कार्यों की माँग सूची प्रस्तुत की जिसमें साहनपुर – सुजानपुर मार्ग के चौड़ीकरण की माँग प्रमुख रूप से शामिल रही। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सोत नदी के पुल को बंद किये जाने के कारण ट्राफिक इस रोड पर गुजारा गया जिस कर रोड एक माह में ही उखड़ गया।हालत ऐसी है कि वाहन तो क्या पैदल चलना तक दूभर है।




