आसफपुर (बदायूं)

सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाईक सवार ने मारी टक्कर,, उपचार के दौरान वृद्ध की हुई मौत

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन मंगलवार को क्षेत्र के गांव कोरेरा में आसफपुर बिलारी मार्ग पर मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक वृद्ध राम गोपाल ( 60 ) पुत्र लीलाधर को एक मोटर साइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए ।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई भीड़ में मौकपाकर मोटर साइकिल चालक भाग निकला तो एक ग्रामीण ताराचंद्र पुत्र हीरालाल ने मोटर साइकिल की नंबर प्लेट पर अंकित नंबर नोट कर लिया ।

सूचना पर पहुंचे परिवार वाले ने घायल रामगोपाल को चंदौसी के निजी अस्पताल बी एस में भर्ती कराया जहां इलाज के रामगोपाल ने दम तोड़ दिया ।

मृतक रामगोपाल की पत्नी रुमालों व दो बेटे कुबेर सिंह व अमरेश व एक अविवाहित 17 वर्षीय बेटी का रो रो कर बुरा हाल है ।

इस मामले की तहरीर मृतक रामगोपाल के बड़े बेटे कुबेर सिंह ने मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध संबंधित थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को दी है ।

यह घटना बीते मंगलवार शाम करीब 5 बजे के इर्द गिर्द की बताई जा रही है ।

फिलहाल पुलिस ने मृतक रामगोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं जिला अस्पताल भेजा दिया है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!