नींद की झपकी आने से अनियंत्रित डीसीएम दुकान में घुसी,लाखों का नुकसान, गनीमत रही हादसे में नही हुई जनहानि
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में जा घुसी। हादसे की सूचना सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को दुकान से बाहर निकालकर थाने ले गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार के अनुसार हादसे में खड़ाद वेल्डिंग मशीन दबकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास की दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं डीसीएम चालक ने बताया कि वह मेरठ से कानपुर जा रहा था, लेकिन वजीरगंज पहुंचते ही अचानक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दुकान में जा घुसी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




