आसफपुर (बदायूं)
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा के निजी आवास पर भाजपाइयों ने एक सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव परिणाम में भाजपा की भारी जीत होने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई ।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश दीक्षित , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष योगेश शर्मा , राजू शर्मा , रवि कुमार शर्मा , सचिन यादव , अरविंद यादव , कृष्ण कुमार शर्मा , देवेंद्र पाठक , पंकज कुमार पाराशरी आदि संभ्रांतगण मौजूद रहे ।



