बिसौली

बिसौली विधायक से मिले छंटनी में हटाए गए विधुत कर्मचारी, लगाई न्याय की गुहार

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – छंटनी में हटाए गए कर्मचारी न्याय न मिलने के कारण अपने क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या से मिले और उन्हें अपना दर्द सुनाते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन दिया इस दौरान पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि हम विद्युत विभाग में आऊटसोर्सिंग के माध्यम से भिन्न -भिन्न 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्रों पर लाइन अनुरक्षण एवं उपकेंद्र परिचालक के पदों पर कार्य करते थे। हम लोगों को मई 2025 में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा की गई छंटनी में हटा दिया गया था वहीं 23 मई 2025 को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन की अध्यक्षता में प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के साथ हुई बैठक वार्ता में प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ द्वारा आश्वस्त किया गया था कि नव ऊर्जित 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र एवं आवश्यकता अनुसार 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्रों पर छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों को ही प्राथमिकता पर रखा जाएगा,न की बाहरी तथा नए अनुभवहीन लोगों को रखा जाएगा। माननीय जी को अवगत कराना है कि नव ऊर्जित 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र सराय बरौलिया पर 07 नग बाहरी एवं अनुभवहीन तथा 02 नग 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र बिसौली तहसील स्तर व खितौरा पर बाहरी व अनुभवहीन कर्मचारीयों को तैनात किया गया है जबकि 26 दिसंबर 2025 को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली बदायूं के दुारा 15 नग कर्मचारीयों को रखने हेतु की सूची आवश्यकतानुसार जो कि छंटनी में हटे हुए कर्मचारीयों को रखने के लिए अधिक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं व मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड दुितीय कार्ट जू मार्ग बरेली को भेजा गया था जिस पर मुख्य अभियंता बरेली के दुारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जबकि अधिशासी अभियंता बिसौली का कहना है हमारे दुारा रिमांइडर भी दो बार भेजा गया था लेकिन मुख्य अभियंता बरेली के दुारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। माननीय को यह भी अवगत कराना है कि मुख्य अभियंता के कार्यलय के किसी बाबू तथा कार्यदाई संस्था के तथा कथित सुपरवाइजर के दुारा आर्थिक सांठ-गांठ कर नये, बाहरी व अनुभवहीन कर्मचारीयों को तैनात किया गया है। जो कि न्याय संगत नहीं हैl वहीं आपको बताते चलें कि उक्त कर्मचारीयों के दूारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 से दिनांक 19 अप्रैल तक अधिशासी अभियंता कार्यालय बिसौली भूख हड़ताल की थी जिसमें अधिशासी अभियंता के दूारा आश्वासन देकर कर भूख हड़ताल को समाप्त कराया था की आप सभी को नव ऊर्जित विद्युत उपकेंद्र रखा जाएगा लेकिन अब अधिशासी अभियंता के दूारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है इस दौरान ज्ञापन देने वाले कर्मचारी सुभाष यादव,रतनलाल,प्रदीप प्रजापति, रनजीत सिंह, जगतपाल,रामसेवक,राम खिलाड़ी आदि कर्मचारी मौजूद रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!