बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में छात्र- छात्राओं को जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कालेज के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने 7 मई से शुरू हो रही ऑनलाइन माध्यम से स्व गणना की करने की जानकारी दर्ज करने की जानकारी दी गयी जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना में भाग ले सकें।
प्रार्थना स्थल पर नीरज चौहान,विपलव भारती रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा,विपुल प्रताप सिंह,अनमोल उपाध्याय सहितसैकड़ो छात्र-छात्राए उपस्थित रहै।

