दातागंज (बदायूं)

दातागंज में अचेत अवस्था में पड़ा मिला एक युवक जेब से 10 हजार रूपये व एटीएम कार्ड गायब

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

दातागंज – शनिवार को संजीव यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी ग्राम कुंद्रा खरसाई थाना दातागंज जनपद बदायूं₹10000 नकद लेकर और संतराम निवासी ग्राम जयपालपुर धनोरा का एटीएम कार्ड लेकर दातागंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मुख्य ब्रांच में रुपए निकालने गए थे लेकिन उस ब्रांच के एटीएम में धनराशि नहीं होने की वजह से वहां से अर्जुन नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए चल दिए। इसी बीच में जहर खुरानी ग्रुप का शिकार हो गए और दातागंज विधायक  के कोल्ड स्टोर की तरफ मोटरसाइकिल से गिर पड़े उन्होंने दातागंज में ही मौजूद अपने भाई को फोन किया लेकिन आवाज साफ न निकलने की वजह से कुछ बोल नहीं पाए और उनका भाई संजीव यादव को खोजता हुआ विधायक जी के कोल्ड स्टोर की तरफ गया। वहां पर संजीव यादव बेहोशी की अवस्था में पाए गए।वहीं पर उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी। जेब में उनका मोबाइल भी पड़ा था। लेकिन उनकी जेब से नकद₹10000 और संतराम का एटीएम कार्ड गायब था और जिन्होंने तुरंत ही किराए की गाड़ी करके उनको नगर के निजी अस्पताल में ले गए यहां उन्होंने मना कर दिया तब संजीव यादव को बदायूं  के निजी अस्पताल में जो सिविल लाइन में है भर्ती कर दिया है। शाम 6:00 बजे तक भी संजीव को होश नहीं आया है उस घटना के आधा घंटा के बाद ही उस एटीएम कार्ड से तीन ट्रांजैक्शन हुए और ₹25000 निकाल लिए लिए गए हैं ।इस घटना की सूचना थाना अध्यक्ष दातागंज को दूरभाष के द्वारा दे दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!