संकुल स्तरीय नैपुण्य वर्ग प्रशिक्षण संपन्न, सात विद्यालयों के आचार्य हुए शामिल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
*शरह बरौलिया, बदायूँ।*
बिसौली-सरस्वती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में संकुल स्तरीय आचार्य/प्रधानाचार्य नैपुण्य वर्ग के अंतर्गत गणित, शारीरिक शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में संकुल के सात विद्यालयों के आचार्य एवं प्रधानाचार्यों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रशिक्षक अश्वनी शर्मा ने गणित शिक्षण की नवीन पद्धतियों, शारीरिक शिक्षा के महत्व तथा नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर संजय कुमार उपाध्याय, अतेंद्र सिंह,आशुतोष मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षण तकनीकों को लेकर उत्साहपूर्वक सवाल-जवाब भी किए।
कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक सर्वेश पाठक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होती है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है।
प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।


